तेलंगाना उच्च न्यायालय ने तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, (TSCHE - Telangana High Court has asked Telangana State Council of Higher Education) को अगले नोटिस तक राज्य में सभी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, सीईटी को स्थगित करने को कहा है। इसके लिए कोर्ट ने आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही टीएस ईएएमसीईटी, टीएस ईसीईटी, टीएस पॉलीसीटी, टीएस आईसीईटी 2020 प्रवेश परीक्षा के लिए नई तिथियों को भी जारी करने के लिए कहा है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में उपस्थित होना चाहते हैं, वे विवरण के लिए ऑफिशियल वेबसाइट tsche.ac.in देख सकते हैं।
इससे पहले ये परीक्षा मूल रूप से 4 मई 2020 को होनी थी, जिसके बाद महामारी के कारण तिथियों को और स्थगित कर दिया गया था। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद इन परीक्षाओं को फिर स्थगित कर दिया गया। छात्रों को सलाह दी जाती है कि इन परीक्षाओं से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की जांच करें।