नई सरकार ने लागू करने के लिए उठाए कदम
अब राज्य की वर्तमान (कांग्रेस) सरकार ने इस अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक की और उन्हें सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी सहित अन्य बोर्डों में 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए तेलुगु को अनिवार्य करने का निर्णय से अवगत कराया।
छात्रों के लिए ‘सिंपल तेलुगु’ किताब 'वेंनेला' होगी उपयोगी
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को घोषणा की कि सीबीएसई और अन्य बोर्डों के 9वीं व 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए ‘सिंपल तेलुगु’ पाठ्यपुस्तक ‘वेंनेला’ का उपयोग परीक्षा में किया जाएगा। यह किताब उन छात्रों के लिए विशेष रूप से मददगार होगी, जिनकी मातृभाषा तेलुगु नहीं है या जो अन्य राज्यों से आते हैं।