फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: संघर्ष, सफलता और सपनों की कहानियों से गूंजा मंच; सफलतापूर्वक आयोजित हुआ TEDxDBEDU 2026 कार्यक्रम

Mon, 23 Feb 2026 02:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स में टेडएक्सडीबीईडीयू का तीसरा संस्करण 'दृश्य से परे' थीम पर आयोजित हुआ। वक्ताओं ने बिजनेस, स्टार्टअप, निवेश, पर्सनल ग्रोथ और क्रिएटिविटी पर अपने अनुभव साझा कर युवाओं को प्रेरित किया। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया सहयोगी की भूमिका में रहा।
 
विज्ञापन
TEDxDBEDU 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TEDxDBEDU 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स (डीबीई) में शनिवार को टेडएक्सडीबीईडीयू का तीसरा संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस बार कार्यक्रम की थीम दृश्य से परे थी, जिसमें छिपे हुए विचारों, भावनाओं, संभावनाओं और गहरे सच पर रोशनी डाली गई, जो समाज और भविष्य को प्रभावित करते हैं, लेकिन आम नजरों से ओझल रहते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मनोरंजन का भी प्रबंध

यह आयोजन पूरे दिन चला, जिसमें प्रेरक भाषण से लेकर मनोरंजन के लिए डांस और म्यूजिकल परफॉर्मेंस तक हुए। इसका आयोजन साउथ कैंपस के एसपी जैन ऑडिटोरियम में हुआ। अमर उजाला इसमें मीडिया पार्टनर रहा।

कार्यक्रम में बिजनेस, मार्केट इनसाइट्स, जियोपॉलिटिक्स, पर्सनल ग्रोथ और क्रिएटिविटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों से वक्ता आए थे। वक्ताओं ने छात्रों और युवाओं को नई सोच अपनाने, छिपे हुए सच देखने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।


 

वक्ताओं ने युवाओं को किया प्रेरित

वक्ताओं ने बिजनेस, स्टार्टअप, इन्वेस्टमेंट की जानकारी के साथ अपने अनुभव और नए नजरिए भी साझा किए। कार्यक्रम में बतौर वक्ता शामिल हुए रणवीर सिंह सैनी ने अपनी संघर्ष भरी यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि असली सीमाएं सिर्फ दिमाग में होती हैं। वहीं, तन्या वत्स ने हर बात पर सोच-समझकर विश्वास करने की सलाह दी।



इसके अलावा, वंशिका जिंदल ने युवाओं को अनुभवी लोगों से प्रेरणा लेने की सीख दी। साथ ही, जयंत मुधड़ा ने अपने जुनून के पीछे पड़कर सफलता हासिल करने की कहानी सुनाई। डॉ. शेल्या गुप्ता ने इंजीनियरिंग की तैयारी से डर्मेटोलॉजी और कंटेंट क्रिएशन तक के सफर के अनुभव साझा किए। आदित्य पोद्दार ने फिटफेस्ट बनाने की कहानी सुनाई।

इसके अलावा अमन निगम, प्राची टेहलान, अभिषेक सिंह और मनवीर सिंह जैसे सभी वक्ताओं ने युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए राह, हिम्मत और प्रेरणा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें