फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2022: शिक्षक दिवस पर ऐसे तैयार करें अपनी स्पीच और आभार पत्र, पढ़ें महत्वपूर्ण सुझाव और टॉपिक्स

Mon, 05 Sep 2022 08:15 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Teachers Day 2022: आर्थिक समस्याओं और अपने सामर्थ्य अनुसार सभी अपने शिक्षकों को महंगे तोहफे नहीं दे पाते हैं, लेकिन हम कम से कम शाब्दिक तौर पर तो अपने गुरुजनों और शिक्षकों को प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Teacher's Day 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Teacher's Day 2022: कोविड-19 महामारी का प्रकोप कम होने के साथ ही इस वर्ष पांच सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (teachers day) एक बार फिर धूमधाम से मनाया जाने वाला है। बीते तीन साल से कोरोना काल में स्कूली पढ़ाई के बदले परिवेश के साथ ही शिक्षक दिवस पर समारोह के आयोजन के तौर-तरीके भी बदल गए थे। लेकिन इस साल वापस से स्कूल-कॉलेज में रौनक लौटी है। बडे़ स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजन भी होगा। ऐसे में छात्र अपने शिक्षकों के सम्मान में उनके लिए इस दिन को यादगार बना सकते हैं।  

विज्ञापन

Teacher's Day 2022: पत्र और शब्दों में अभिव्यक्त करें अपनी भावनाएं

शिक्षक दिवस को यादगार बनाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि अपने शिक्षकों के बारे में हम अपने विचार शब्दों के माध्यम से प्रकट करें। शिक्षक दिवस पर आप अपने शिक्षकों पत्र, ई-मेल लिख सकते हैं या फिर कार्यक्रम में अपनी स्पीच के जरिये उनका आभार व्यक्त कर सकते हैं। आर्थिक समस्याओं और अपने सामर्थ्य अनुसार सभी अपने शिक्षकों को महंगे तोहफे नहीं दे पाते हैं, लेकिन हम कम से कम शाब्दिक तौर पर तो अपने गुरुजनों और शिक्षकों को प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं। शिक्षक और गुरुजन किसी तोहफे के नहीं बल्कि सम्मान के भूखे होते हैं। 
 

Teacher's Day 2022: इन बातों का जरूर रखें ध्यान

ध्यान दें, अपने शिक्षकों को पत्र भेजते वक्त या शिक्षक दिवस पर स्कूल और कॉलेज में भाषण देते वक्त अपने शिक्षकों को सादर नमन करना चाहिए। एक विद्यार्थी के लिए अपने गुरु का अभिवादन करते हुए आशीर्वाद लेना एक कर्तव्य ही है। अपने पत्र और भाषण में हमें सबसे पहले यही काम करना चाहिए। कुछ महान शख्सियतों के कोट्स, प्रभावी पंक्तियों, अमृत वचनों और रोचक कविताओं को भी शामिल कर आप अपने पत्र और वक्तव्य को अधिक असरदार और प्रभावी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ आइडिया के बारे में जिन्हें लेकर आप एक शानदार भाषण, एक सम्मान और कृतज्ञता पत्र तैयार कर सकते हैं - 
 
विज्ञापन

Teacher's Day 2022: विद्यार्थी इन विषयों पर तैयार कर सकते हैं भाषण और पत्र

  1. राष्ट्रीय शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व?
  2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की खास बातें दूसरों के साथ साझा करें।
  3. किसी शिक्षक ने आपको डांटा हो और उसके बाद आपमें बदलाव आए हों, उन्हें बताएं।
  4. अपने किसी प्रिय शिक्षक के बारे में, उनके तौर-तरीकों को भी बता सकते हैं।
  5. एक छात्र के जीवन में शिक्षक की क्या अहमियत है, इसे समझा सकते हैं।
  6. अपने मोहल्ले में रहने वाले मास्टरजी की शिक्षाप्रद बातें और सीख।
  7. अपने और शिक्षक के साथ का कोई रोचक संस्मरण साझा कर सकते हैं।
  8. शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली महान शख्सियतों के बारे में बता सकते हैं।
  9. कोराना काल में कैसे आपके शिक्षकों ने आपकी पढ़ाई में मदद की?
  10. दुनिया के अन्य देशों में कब और कैसे मनाया जाता है शिक्षक दिवस?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें