फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सरकारी शिक्षक संगठन अधिकारी के समर्थन में उतरा, नोटिस जारी करने के फैसले का विरोध

Sun, 23 Aug 2026 04:19 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Government Teachers Association: तमिलनाडु में छात्र विरोध से जुड़े एक परिपत्र को वापस लेने के मामले में अधिकारी को जारी नोटिस का सरकारी शिक्षक संगठन ने विरोध किया है। संगठन का कहना है कि इस कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
तमिलनाडु सरकारी कॉलेज शिक्षक संघ - फोटो : official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TNGCTA: तमिलनाडु सरकारी कॉलेज शिक्षक संघ (TNGCTA) ने कॉलेज शिक्षा की संयुक्त निदेशक सिंथिया सेल्वी को जारी किए गए स्पष्टीकरण नोटिस का विरोध किया है। यह नोटिस छात्रों की राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों में भागीदारी को लेकर जारी एक परिपत्र से जुड़ा है। शिक्षक संघ ने सरकार की इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए नोटिस को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन


22 अगस्त को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में, टीएनजीसीटीए के महासचिव एस सुरेश ने सवाल उठाया कि संयुक्त निदेशक को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें ही क्यों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि वह केवल उच्च स्तरीय राज्य कानून और व्यवस्था बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद उच्च अधिकारियों से प्राप्त प्रशासनिक निर्देशों का पालन कर रही थीं।

एसोसिएशन के अनुसार, 28 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई कानून और व्यवस्था की बैठक के कार्यवृत्त के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव द्वारा शुरू में एक निर्देश जारी किया गया था।

छात्रों को विरोध-प्रदर्शनों से दूर रखने के लिए विभागों में तालमेल के निर्देश

बैठक में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पुलिस और जिला प्रशासन को आपस में मिलकर काम करने के लिए कहा गया था। इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को वामपंथी पार्टियों और अन्य संगठनों के विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों में शामिल होने से रोकना था।

विज्ञापन


इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने 14 अगस्त को कॉलेज शिक्षा आयुक्त, तकनीकी शिक्षा निदेशक और राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को निर्देश भेजे। इसमें 20 अगस्त या उससे पहले कार्रवाई की रिपोर्ट (ATR) सरकार को देने को कहा गया था। इसी के तहत कॉलेज शिक्षा की संयुक्त निदेशक सिंथिया सेल्वी ने सभी आर्ट्स और साइंस कॉलेजों को सर्कुलर जारी किया।

विज्ञापन

सिर्फ जूनियर अधिकारी पर कार्रवाई क्यों?

  • शिक्षकों के संगठन के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने 19 अगस्त को अपना पुराना सर्कुलर वापस ले लिया।
  • मद्रास यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने भी सभी संबद्ध कला और विज्ञान कॉलेजों को यही निर्देश भेजे थे।
  • रजिस्ट्रार ने कॉलेजों से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी थी।
  • TNGCTA के सुरेश ने कहा कि सर्कुलर जारी करने वाले उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव से कोई सफाई नहीं मांगी गई।
  • यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार से भी जवाब नहीं मांगा गया, जबकि उन्होंने कॉलेजों को सर्कुलर भेजा था।
  • ऐसे में सिर्फ कॉलेजिएट एजुकेशन के संयुक्त निदेशक सिंथिया सेल्वी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।
  • संगठन का कहना है कि बीच के अधिकारी केवल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन कर रहे थे।
  • TNGCTA ने तमिलनाडु सरकार से सभी कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की।
  • संगठन ने सिंथिया सेल्वी को भेजा गया स्पष्टीकरण पत्र वापस लेने की भी अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें