फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग

Sat, 01 May 2021 04:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु बोर्ड ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित नहीं की हैं। टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को इसे लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सूबे की वाईएसआरसीपी सरकार कोरोना वायरस की दूसरी लहर को हल्के में ले रही है। जबकि वायरस की दूसरी लहर में कर्मचारियों और श्रमिकों के साथ ही अन्य लोगों के जानमाल को नुकसान हो रहा है। उन्होंने इस दौरान सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को आयोजित कराने को लेकर भी चिंता जताई और कोरोना काल में परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र: कोरोना वायरस की वजह से सभी स्कूलों में आज से गर्मियों की छुट्टियां शुरू


नायडू ने संक्रमण के गंभीर प्रकोप को सरकार की विफलता करार दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सूबे की सरकार से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की ताकि इस महामारी के दौर में छात्र, माता-पिता, अध्यापक और गैर-शिक्षण कर्मचारी सुरक्षित रह सकें और उनको कोई नुकसान न हो। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर है। कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और स्कूल और शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से 12वीं परीक्षा के लिए लिया गया ये बड़ा फैसला 


वहीं सूबे के छात्र सोशल मीडिया के जरिए दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। कई छात्रों ने इसे लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कैसे छात्रों को परीक्षाएं देने के लिए मजबूर कर सकती है जबकि देश में कोरोना का विकट संकट गहराया हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें