आलिम और फाजिल के लिए इस दिन होगा एग्जाम
त्रिपुरा बोर्ड ने मदरसा आलिम और मदरसा फाजिल के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं की समय सारणी 2025 भी जारी कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, मदरसा फाजिल या कला और धर्मशास्त्र स्ट्रीम के लिए कक्षा 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक होंगी। टीबीएसई मदरसा आलिम कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 18 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।