त्रिपुरा बोर्ड के बारहवीं के नतीजे घोषित
- फोटो : social media
Tripura TBSE 12th HS Result 2020: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं का रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.tbse.in, www.tripura.nic.in व www.tripuraresults.nic.in है।
इस साल बारहवीं कक्षा में 80.80 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा विद्यार्थी पास हुए हैं। बारहवीं के साइंस स्ट्रीम में 89.85 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि आर्ट में 79.52 फीसदी व कॉमर्स में 78.56 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, बोर्ड ने मदरसा, आमिल, फाजिल आर्ट्स के नतीजे भी जारी किए गए।
ऐसे चेक करें नतीजे
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tripuraresults.nic.in है।
-यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-जहां अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी भरने के बाद रिजल्ट खुल जाएगा।
विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
इस साल बिना पूरी परीक्षाओं के संपन्न हुए ही रिजल्ट जारी हुआ है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट देरी से जारी हुआ है और लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई परीक्षाओं को भी बाद में रद्द कर दिया गया था। जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं हुई है उनके नंबर आतंरिक मूल्यांकन के जरिए दिए गए हैं। इसके अलावा, कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए सूबे में 30 फीसदी पाठ्यक्रम कटौती की भी घोषणा की गई है, ताकि विद्यार्थियों पर बोझ न पड़े।