फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TBSE 10th Result 2020: आज सुबह 9 बजे घोषित होेंगे कक्षा 10वीं परीक्षा के नतीजे

Fri, 03 Jul 2020 07:17 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tbse result 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
TBSE Result 2020: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, टीबीएसई (Tripura Board of Secondary Education-TBSE) आज सुबह 9 बजे कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। परिणाम त्रिपुरा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे। त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.in है। इसके अलावा बोर्ड tripura.nic.in और अन्य वेबसाइटों पर भी परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

परीक्षा से जुड़ीं मुख्य जानकारी-

  • त्रिपुरा बोर्ड ने 30 जून को परिणामों के लिए तारीख और समय जारी किया।
  • 30 जून को वेबसाइट पर त्रिपुरा बोर्ड द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी जारी हुई है, जिसमें लिखा है कि परिणाम एसएमएस पर भी उपलब्ध होंगे और पांच अलग-अलग वेबसाइटों पर भी अपलोड किए जाएंगे। 
  • परिणाम ऑनलाइन सुबह 9 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र अपना परिणाम tripuraresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।
  • बता दें कि राज्य में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च, 2020 से शुरू हुईं।
  • देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी कुछ परीक्षाएं लंबित थीं, उन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। 
  • CBSE और ICSE परीक्षा पर SC के निर्णय को देखते हुए, राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने शेष परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था।
  • नए सिलेबस के छात्रों के लिए परिणाम अब 3 जुलाई को जारी किए जाएंगे।
  • इस साल 39,000 छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। 
  • 2019 में मध्यमा परिणाम 8 जून को घोषित किया गया था। कुल 47,596 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें