फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: तमिलनाडु के बाद जम्मू कश्मीर के छात्र गणित में सबसे कमजोर, NCERT ने जारी की बुनियादी गणना कौशल रिपोर्ट

Fri, 09 Sep 2022 05:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

एनसीईआरटी के अध्ययन के अनुसार, कक्षा तीन के करीब 37 प्रतिशत छात्र इस श्रेणी में आते हैं। उनके पास सीमित ज्ञान और कौशल है और वे बुनियादी ग्रेड स्तर के कार्यों को आंशिक रूप से कर पाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के अध्ययन के अनुसार, देश में तमिलनाडु के बाद जम्मू-कश्मीर के छात्र आसान जोड़, घटाना व भाग देने जैसे बुनियादी गणना कौशल में सबसे कमजोर हैं। रिपोर्ट में असम के छात्र तीसरे तो गुजरात के छात्र चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


अध्ययन के अनुसार, कक्षा तीन के करीब 37 प्रतिशत छात्र इस श्रेणी में आते हैं। उनके पास सीमित ज्ञान और कौशल है और वे बुनियादी ग्रेड स्तर के कार्यों को आंशिक रूप से कर पाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के बच्चों ने बेहतर ज्ञान और कौशल को विकसित किया है। वे जटिल ग्रेड स्तर के कार्यों को पूरा कर सकते हैं। एनसीईआरटी द्वारा आयोजित ‘ओरल रीडिंग फ्लुएंसी विद रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन एंड न्यूमेरिकेसी 2022’ के लिए तय मानदंड पर राष्ट्रीय रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।

6 भाषाओं में बच्चों का उच्च प्रदर्शन
अध्ययन के अनुसार, तमिल में पढ़ने वाले 42 प्रतिशत बच्चों में बुनियादी पठन कौशल की कमी होती है। वहीं खासी, बंगाली, मिजो, पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी पढ़ने वाले बच्चों ने मौखिक दक्षता पठन में उच्चतम प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें