फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए तमिलनाडु में कब से खुल रहे हैं स्कूल, कैसे संचालित होंगी कक्षाएं 

Wed, 27 May 2020 04:43 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तमिलनाडु में अगस्त से खुलेंगे स्कूल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार ने सूबे में अगस्त में स्कूल खोलने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग राज्य में दो पाली में रोटेशन के आधार पर कक्षाएं संचालित करने की योजना बना रहा है। पहली पाली सुबह 1 से 5 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 6 से 12 बजे तक होगी। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने सूबे में जून में स्कूल खोलने का फैसला लिया था, लेकिन अब सारे स्कूल अगस्त में खुलेंगे। सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा होने की वजह से जून की जगह अब अगस्त में स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए ही सरकार ने दो और महीनों के लिए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। सूबे में मार्च महीने से ही स्कूल बंद हैं। जब से सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है तब से ही सूबे के सारे स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद हैं। अब स्कूलों को अगस्त में खोला जाएगा। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए कई तरह की ढील के साथ चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है।

मार्च में जब पहले चरण का लॉकडाउन लगा था तो सारे स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए थे। सारी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। 31 मई को चौथे चरण का लॉकडाउन खत्म हो रहा है और इसी को देखते हुए पहले तमिलनाडु में जून में स्कूल खोलने पर फैसला हुआ था, लेकिन राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से अब अगस्त में स्कूलों को खोलने पर मुहर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें