TN 12th Result 2019: हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षा या कक्षा 12वीं के लिए तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा परिणाम 19 अप्रैल को जारी होगा। बोर्ड ने दी एक अहम जानकारी में परीक्षा परिणाम 9:30 बजे तक घोषित किए जाने की संभावना है। वहीं एसएसएलसी या कक्षा 10वीं के लिए परिणाम 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। तमिलनाडु बोर्ड ने मार्च में 12वीं बोर्ड परीक्षा संपन्न की थी। आपको बता दें कि, इस वर्ष तमिलनाडु बोर्ड पिछले वर्ष की तुलना में बोर्ड परीक्षाओं के लिए परिणाम जल्द जारी कर रहा है। 2018 में, कक्षा 12वीं के लिए तमिलनाडु बोर्ड का परिणाम 16 मई को घोषित किया गया था।
तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का परिणाम 2019 परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक परिणाम पोर्टल के अलावा, 12वीं बोर्ड का परिणाम और परिणाम विश्लेषण भी डीजीई तमिलनाडु वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वे छात्र जो तमिलनाडु बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए हैं और कर रहे हैं, परीक्षा परिणाम का इंतजार तो अब उन छात्रों का खत्म होने वाला है। तमिलनाडु बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम जो आज जारी कर दिया जाएगा।