फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने राज्य के छात्रों के लिए शुरू की फ्री ब्रेकफास्ट योजना, बोले- यह मुफ्त रेवड़ी नहीं

Thu, 15 Sep 2022 09:25 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मौके पर कहा कि योजना के पहले फेज में 1.16 लाख छात्रों को मुफ्त ब्रेकफास्ट दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी को आश्वासन दे रहा हूं कि इस योजना का और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
एम के स्टालिन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार ने राज्य के छात्रों को आज बेहतरीन सौगात दी है। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके पार्टी के संस्थापक और  तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री अन्ना दुरई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली दी और राज्य के स्कूली छात्रों के लिए मुफ्त ब्रेकफास्ट योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू करते हुए उन्हें गर्व हो रहा है। 

विज्ञापन


मुफ्त रेवड़ी नहीं-यह सरकार का कर्तव्य
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मौके पर कहा कि योजना के पहले फेज में 1.16 लाख छात्रों को मुफ्त ब्रेकफास्ट दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी को आश्वासन दे रहा हूं कि इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को इस योजना को मुफ्त रेवड़ी नहीं समझना चाहिए। यह सरकार का कर्तव्य है। 

अपने बच्चों की तरह खाना खिलाएं
सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि किसी भी गरीब और वंचित छात्र को भोजन की आवश्यकता के लिए स्कूल नहीं छोड़ना चाहिए। इस सरकार के सामने चाहे जो भी आर्थिक संकट आए, इस योजना को रोका नहीं जाना चाहिए... मेरी सभी सरकारी अधिकारियों से अपील है कि जिस तरह आप अपने बच्चों को खाना खिलाते हैं, उसी तरह इस योजना को भी लागू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें