मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मौके पर कहा कि योजना के पहले फेज में 1.16 लाख छात्रों को मुफ्त ब्रेकफास्ट दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी को आश्वासन दे रहा हूं कि इस योजना का और विस्तार किया जाएगा।
तमिलनाडु सरकार ने राज्य के छात्रों को आज बेहतरीन सौगात दी है। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके पार्टी के संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री अन्ना दुरई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली दी और राज्य के स्कूली छात्रों के लिए मुफ्त ब्रेकफास्ट योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू करते हुए उन्हें गर्व हो रहा है।
विज्ञापन
मुफ्त रेवड़ी नहीं-यह सरकार का कर्तव्य
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मौके पर कहा कि योजना के पहले फेज में 1.16 लाख छात्रों को मुफ्त ब्रेकफास्ट दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी को आश्वासन दे रहा हूं कि इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को इस योजना को मुफ्त रेवड़ी नहीं समझना चाहिए। यह सरकार का कर्तव्य है।
अपने बच्चों की तरह खाना खिलाएं
सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि किसी भी गरीब और वंचित छात्र को भोजन की आवश्यकता के लिए स्कूल नहीं छोड़ना चाहिए। इस सरकार के सामने चाहे जो भी आर्थिक संकट आए, इस योजना को रोका नहीं जाना चाहिए... मेरी सभी सरकारी अधिकारियों से अपील है कि जिस तरह आप अपने बच्चों को खाना खिलाते हैं, उसी तरह इस योजना को भी लागू करें।