स्कूल में पुलिस बल तैनात किया
लोगों की नाराजगी देखते हुए प्रशासन की ओर से स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात तैनात किया है। घटना तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के थेक्कलूर क्षेत्र की है। किलाचेरी स्थित सेक्रेड हार्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रावास में सोमवार, 25 जुलाई को छात्रा का शव मिला है। घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता और रिश्तेदारों ने थेक्कलूर में विरोध प्रदर्शन करते हुए थेक्कलूर रोड पर जाम लगा दिया।
पुलिस मान रही आत्महत्या का मामला
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक दुखद घटना में, तिरुवल्लूर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त नामी स्कूल से जुड़े छात्रावास के कमरे में 12वीं कक्षा की एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। तिरुवल्लुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी कुछ भी पुष्टि करना जल्दबाजी होगी, सिवाय इसके कि यह आत्महत्या का मामला है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।
डीआईजी और एसपी मौके पर मौजूद
अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तिरुवल्लूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का दावा है कि उसने कथित तौर पर सोमवार की तड़के के दौरान यह कदम उठाया। भारी पुलिस तैनाती के बीच स्कूल परिसर के पास कुछ स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस घटना के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया है। पुलिस डीआईजी एम सदाप्रिया और तिरुवल्लूर के पुलिस अधीक्षक सेफस कल्याण स्कूल परिसर के अंदर मामले की जांच कर रहे थे।
हिंसा में 52 पुलिस अधिकारी घायल
छात्रा की मौत पर विरोध 17 जुलाई को कथित तौर पर हिंसक हो गया जब स्कूल में तोड़फोड़ हुई और पुलिस व स्कूल के वाहनों में आग लगा दी गई। घटना में करीब 52 पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। सीबी-सीआईडी फिलहाल मामले की जांच कर रहा है और राज्य सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया है।