फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tally vs DFA: टैली और डीएफए में कंफ्यूज हैं? जानिए कौन-सा कोर्स बनाएगा मजबूत करियर

Tue, 15 Apr 2025 02:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Tally and DFA: अगर आप कंप्यूटर कोर्स करने की सोच रहे हैं और टैली व डीएफए के बीच कंफ्यूज हैं, तो ये जानकारी आपके लिए है। दोनों कोर्स करियर के लिहाज से फायदेमंद हैं, लेकिन आपका लक्ष्य क्या है, इसके हिसाब से सही चुनाव जरूरी है।
विज्ञापन
Education - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tally vs DFA: आज के समय में कंप्यूटर से जुड़ी स्किल्स सिर्फ टेक्निकल फील्ड तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि अकाउंटिंग और ऑफिस वर्क में भी इनकी जबरदस्त डिमांड है। ऐसे में Tally और DFA (Diploma in Financial Accounting) जैसे कोर्स युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। दोनों ही कोर्स नौकरी की संभावनाओं से जुड़े हुए हैं, लेकिन सवाल ये है कि कौन-सा कोर्स आपके करियर को बेहतर दिशा देगा? आइए जानते हैं कि इनमें से कौन-सा कोर्स आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

क्या होते हैं टैली और डीएफए कोर्स?

टैली (Tally) एक पॉपुलर अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है, जो छोटे-बड़े बिजनेस में अकाउंट्स और टैक्सेशन से जुड़ा काम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस कोर्स में छात्रों को जीएसटी (GST), इनवॉइसिंग, बैंकिंग और रिपोर्ट जनरेशन जैसी प्रैक्टिकल स्किल्स सिखाई जाती हैं। वहीं, डीएफए (Diploma in Financial Accounting) एक कंप्लीट फाइनेंस और कंप्यूटर बेस्ड कोर्स है जिसमें अकाउंटिंग के साथ-साथ एमएस ऑफिस, टैली, इंटरनेट, और कभी-कभी बेसिक प्रोग्रामिंग की भी ट्रेनिंग दी जाती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कौन देगा ज्यादा ऑप्शन?

अगर आप सिर्फ अकाउंटिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो टैली कोर्स आपके लिए उपयुक्त है और यह आपको अकाउंट असिस्टेंट, जीएसटी ऑपरेटर, बुक कीपर जैसी नौकरियों में मदद कर सकता है। लेकिन अगर आप मल्टीपल स्किल्स के साथ ज्यादा विकल्पों वाली नौकरी की तलाश में हैं, तो डीएफए कोर्स ज्यादा बेहतर माना जाता है। डीएफए  करने के बाद उम्मीदवार ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंट एग्जीक्यूटिव, डेटा एंट्री ऑपरेटर और कंप्यूटर ट्रेनर जैसे कई प्रोफाइल्स में काम कर सकते हैं।  

आपके लक्ष्य पर निर्भर है कोर्स का चुनाव

टैली और डीएफए दोनों ही कोर्स अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर हैं। अगर आपका लक्ष्य सिर्फ अकाउंटिंग में स्पेशलाइज करना है तो टैली चुनें, लेकिन अगर आप कंप्यूटर की बेसिक से लेकर अकाउंटिंग तक की जानकारी एक साथ पाना चाहते हैं और ज्यादा करियर विकल्प चाहते हैं, तो डीएफए एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें