Govt Teacher: सरकारी स्कूलों में कार्यरत स्थायी और अतिथि शिक्षकों को जल्द ही टैबलेट राशि का भुगतान किया जाएगा। नई सरकार के गठन के बाद इस प्रक्रिया में तेजी आई है। शिक्षा निदेशालय ने भुगतान के लिए मसौदा तैयार कर लिया है और अब मंजूरी का इंतजार है। शिक्षकों को 15,000 रुपये तक के टैबलेट खरीदने के निर्देश दिए गए थे।
Tablet: सरकारी स्कूलों में कार्यरत स्थायी और अतिथि शिक्षकों को टैबलेट राशि के भुगतान की अदायगी जल्द की जाएगी। नई सरकार के गठन के बाद भुगतान को लेकर कवायद तेज हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने भुगतान के लिए मसौदा तैयार कर लिया है। अब मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में शिक्षकों को 15 हजार रुपये तक की कीमत वाले एंड्रॉयड टैबलेट खरीदने के निर्देश दिए गए थे। उसकी खरीद के मिल शिक्षकों को 31 जनवरी 2024 तक जमा कराने थे। बिल जमा कराने के बावजूद शिक्षकों को टैबलेट राशि का भुगतान नहीं हो सका।
शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टैबलेट राशि के भुगतान के लिए अनुमानित 105 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। भुगतान की मंजूरी के लिए मसौदा तैयार है। मंजूरी मिलने के बाद शिक्षकों को जल्द भुगतान राशि जारी की जाएगी। राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ जिल्ला पश्चिमी-नर के सचिव संतराम ने बताया यह वित्त वर्ष भी समाप्त होने वाला है। पिछले वर्ष 31 जनवरी 2024 के बाद से शिक्षक टैबलेट की भुगतान राशि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। डाटा का भुगतान जो 200 रुपये था वह कभी नहीं मिला।
विज्ञापन
ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव शोएब राणा ने कहा कि शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर शिक्षकों ने 15 हजार रुपये की कीमत वाले टैबलेट खरीदे थे। नई सरकार से अनुरोध है कि वह टैबलेट राशि का भुगतान जल्द करें।
वर्ष 2018 में शिक्षकों को 15 हन्यर रुपये तक की बीमार खाले टैबलेट खरीद के निर्देश दिए गए थे। टैबलेट पुराने होने और उनमें तकनीकी सखामियां आने के बाद दोधरा वर्ष 1023 में नए टैबलेट खरीद को लेकर मंजूरी दी गई। टैथलेट पा शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने से लेकर परीक्षा संबंधी परिणाम अपडेट करने का कार्य करते हैं।
वर्ष भी समाप्त होने वाला है। पिछले वर्ष 31 जनवरी 2024 के बाद से शिक्षक टैबलेट की भुगतान राशि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। डाटा का भुगतान जो 200 रुपये था वह कभी नहीं मिला। ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव शोएब राया ने कहा कि शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर शिक्षकों ने 15 हजार रुपये की कीमत वाले टैबलेट खरीदे थे। नई सरकार से अनुरोध है कि वह टैबलेट राशि का भुगतान जल्द करें।