UP Free UPSC Coaching Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के तहत, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के ऐसे पुरुष और महिला अभ्यर्थियों, जिन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त कर ली है, उन्हें मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 महीने तक छात्रावास में रहने, पुस्तकालय की सुविधा, भोजन और कोचिंग पूरी तरह से निशुल्क दी जाएगी।
प्रवेश परीक्षा और महत्वपूर्ण तिथियां
फ्री कोचिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 31 मार्च 2025 को समाप्त होगी। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2025 को किया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश पत्र 15 अप्रैल को उपलब्ध करा दिया जाएगा। परिणामों की घोषणा 15 मई 2025 को की जाएगी और जुलाई में कोचिंग प्रारंभ होगी।
| कार्यक्रम |
तिथि |
| प्रवेश परीक्षा |
27 अप्रैल 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी |
15 अप्रैल 2025 |
| रिजल्ट घोषणा |
15 मई 2025 |
| फ्री कोचिंग प्रारंभ |
जुलाई 2025 |
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपने पास रखनी होगी:
- हाई स्कूल प्रमाण पत्र
- स्नातक डिग्री प्रमाण पत्र
- फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वहस्ताक्षरित स्कैन कॉपी
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
चयन प्रक्रिया
- 100 अंकों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- प्रत्येक उम्मीदवार को केवल दो बार इस फ्री कोचिंग योजना का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।
- आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
अभ्यर्थी कोचिंग से जुड़ी पूरी जानकारी, सीटों की संख्या और एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।