SWAYAM July 2024 Results: एनटीए ने हाइब्रिड मोड में आयोजित 58 पाठ्यक्रमों के लिए स्वयं जुलाई सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक पोर्टल exam.nta.ac.in/swayam पर देख सकते हैं। जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 1940 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जबकि 1589 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
स्वयं जुलाई सेमेस्टर की परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड और हाइब्रिड मोड (सीबीटी + पेपर-पेन) में आयोजित की गई। परीक्षा में भाग लेने वाले 64,877 उम्मीदवारों में से 63,288 सीबीटी मोड में उपस्थित हुए, जबकि 1,589 ने हाइब्रिड मोड का विकल्प चुना।