17 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं
एनटीए के अनुसार जनवरी सेमेस्टर की परीक्षा 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। देशभर में कुल 900 पाठ्यक्रमों (Courses) के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए लगभग 200 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही हो चुकी है जारी
एनटीए ने इससे पहले स्वयं परीक्षा की एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी थी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप में दिए गए फोटो और हस्ताक्षर की जांच अवश्य करें।
यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप में फोटो अथवा हस्ताक्षर दिखाई नहीं देते हैं, तो उसे दोबारा डाउनलोड करना चाहिए ताकि दस्तावेज पूरी तरह सही और वैध रहे।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करनी चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा समय
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों का सत्यापन कर लें। साथ ही परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
SWAYAM Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले स्वयं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर SWAYAM January Semester Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी जानकारी जांच लें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।