फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SWAYAM Jan 2025: 24-25 और 31 मई की परीक्षाओं के लिए स्वयं जनवरी सत्र का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Tue, 20 May 2025 01:17 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SWAYAM Jan 2025 Admit Card: एनटीए ने 24, 25 और 31 मई को होने वाली स्वयं जनवरी सत्र की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SWAYAM Jan 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24, 25 और 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या उसमें मौजूद डेटा में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को swayam@nta.ac.in पर लिख सकते हैं । उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/swayam/ पर विजिट करते रहने की भी सलाह दी जाती है।"

परीक्षा शेड्यूल

स्वयं जनवरी 2025 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इस परीक्षा का आयोजन कुल 594 कोर्सेज के लिए किया जा रहा है, जिसे हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। इसमें कुछ परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी जबकि कुछ पेन और पेपर मोड में ली जाएंगी, जिससे छात्रों को उनकी सुविधा और कोर्स के अनुसार परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

  • एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) अभी अस्थायी रूप से दिया गया है। यह तभी मान्य होगा जब आप सभी जरूरी शर्तें पूरी करते हों।
  • यह डाक से नहीं भेजा जाएगा, आपको खुद वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
  • एडमिट कार्ड को फाड़ें नहीं और उस पर कुछ भी लिखें या बदलें नहीं।
  • एडमिट कार्ड मिलने का मतलब यह नहीं है कि आपकी योग्यता पक्की मान ली गई है। दस्तावेज जांच के बाद ही यह तय होगा।
  • एडमिट कार्ड को भविष्य के लिए संभाल कर रखें, यह आगे भी काम आ सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam/ पर जाएं
  • अब होमपेज पर SWAYAM जनवरी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें