जल्द लाइव होगा ऑनलाइन पोर्टल
नीट पीजी 2025 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपने आवेदक लॉगिन के जरिए एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी और अपने अंकित उत्तर देख सकेंगे। चूंकि परीक्षा में प्रश्नों और विकल्पों का क्रम हर उम्मीदवार के लिए अलग-अलग था, इसलिए वेबसाइट पर प्रश्न, सही उत्तर और दिए गए उत्तर मास्टर सेट के अनुसार दिखाए जाएंगे।
एनबीईएमएस उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों के उत्तर देखने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। किसी भी तरह की समस्या या प्रश्न होने पर अभ्यर्थी एनबीईएमएस से हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक कम्युनिकेशन पोर्टल के जरिए मदद ले सकते हैं।