फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई से कहा- जल्द घोषित करें कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम

Tue, 22 Sep 2020 12:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कहा कि कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जल्द से जल्द घोषित करें। अदालत ने इसके साथ ही सीबीएसई को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में कॉलेजों में आवेदन करने के लिए करीब 2 लाख छात्रों को सक्षम करने के लिए सीबीएसई, यूजीसी के साथ समन्वय करें।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में कॉलेजों में प्रवेश मिल जाए।



उच्चतम न्यायालय का कहना है कि यह सामान्य वक्त नहीं है और ऐसे में विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई को यूजीसी के साथ तालमेल के साथ काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें