फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Tips: कमियों को छिपाने की कोशिश न करें, अपनी गलतियों को स्वीकारे; दूसरों को भी दे आगे बढ़ने का मौका

Mon, 03 Feb 2025 09:16 AM IST
शिवम गर्ग जियाओशुआंग लिन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Success Tips: दुनिया में अच्छा नेतृत्व वही कर सकता है, जो अपनी गलतियों को स्वीकारे, अपनी टीम के सदस्यों के विचारों और बेरोक-टोक संचार को तवज्जो दे। ऐसे लोग सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने, टीमवर्क में सुधार करने और साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Success Tips - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Success Tips: अक्सर आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जो अपने काम की शेखी बघारते हैं और अपनी कोई गलती नहीं मानते। ऐसे लोग न तो जीवन में तरक्की कर पाते हैं और न ही एक अच्छे लीडर बन पाते हैं। आज की पेशेवर दुनिया में अच्छा नेतृत्व वही कर सकता है, जो अपनी गलतियों को स्वीकारे, अपनी टीम के सदस्यों के विचारों और बेरोक-टोक संचार को तवज्जो दे।
विज्ञापन


ऐसे लोग सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने, टीमवर्क में सुधार करने और साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। अगर आप करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो आपको अपनी छवि ऐसे ही पेशेवर के रूप में बनाने पर जोर देना चाहिए।

खुद को जानें

नेतृत्व करने के लिए पहले खुद को समझना बेहद जरूरी है। इसके लिए यह जानने का प्रयास करें कि आपके शब्द और कार्य टीम को कैसे प्रभावित करते हैं। छोटी-छोटी बातों, जैसे कि अगर आप गलत हैं, तो उसे स्वीकार करें या किसी की कड़ी मेहनत के लिए उसे धन्यवाद दें, पर ध्यान दें। इससे पता चलता है कि आप टीम के सदस्यों का सम्मान करते हैं और उनके योगदान को महत्व देते हैं। साथ ही, यह आदत आपको लेकर टीम के नजरिये में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है।

हरेक राय को दें तवज्जो

टीम में खुले संचार को प्रोत्साहन देना चाहिए, ताकि हर कोई बिना किसी डर के सहजता से अपने विचार साझा कर सके। ऐसा करने से टीम का हर सदस्य काम को लेकर अच्छी-बुरी, हर तरह की राय दे सकेगा। यह बाकी लोगों का आत्मविश्वास तो बढ़ाता ही है, सहकर्मियों का मनोबल भी बढ़ता है। इससे वे काम को प्रभावी तरीके से करने की कोशिश करते हैं।
 
विज्ञापन

360-डिग्री मूल्यांकन

विनम्रता आपकी महत्वाकांक्षा को प्रेरित कर सकती है। ऐसे में, आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि कहीं आपकी विनम्रता अहंकार या स्वार्थ में न बदल जाए। इससे बचने में 360-डिग्री मूल्यांकन कारगर होता है, जिसमें परिचितों, सहकर्मियों, अधीनस्थों और सीनियर से मिले फीडबैक इनपुट शामिल होते हैं। इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, आप और अधिक विनम्र होते जाएंगे।

दूसरों को भी सराहें

दूसरों में विनम्रता को पहचानने और उसकी सराहना करने को महत्व दें। जब आप दूसरों की विनम्रता को महत्व देते हैं, तो इससे एक ऐसी संस्कृति का विकास होता है, जहां टीमवर्क, सम्मान और विकास पनपता है। विनम्रता केवल एक व्यक्तिगत विशेषता नहीं है, बल्कि एक मूल्यवान नेतृत्व रणनीति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें