फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीवन में सफल होने के लिए कई विकल्पों पर काम करना चाहिए'

Sat, 19 May 2018 07:29 PM IST
वेरा वैंग
विज्ञापन
Vera Wang
विज्ञापन

मैं न्यूयॉर्क में पैदा हुई और यहीं पली-बढ़ी, जहां मेरे माता-पिता 1940 के दशक में चीन से आए थे। मेरी मां संयुक्त राष्ट्र में अनुवादक थीं, जबकि पिता की एक मेडिसिन कंपनी थी। दोनों ने ही मुझे अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। फिगर स्केटिंग और फैशन डिजाइनिंग-ये दो ऐसे  क्षेत्र थे, जिनमें मैं बहुत दिलचस्पी लेती थी।

विज्ञापन


हाई स्कूल में रहते हुए मैंने यूएस फिगर स्केटिंग की डबल्स चैंपियनशिप जीती थी। पर यूएस ओलंपिक्स टीम में अपनी जगह बनाने में मैं सफल नहीं हो पाई। मैं बहुत दुखी थी, क्योंकि मेरा एक सपना टूट गया था। लेकिन फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने का विकल्प मेरे सामने खुला हुआ था। 

सारा लॉरेंस कॉलेज से कला इतिहास में ग्रेजुएशन करने के बाद मैं वोग मैगजीन की सबसे कम उम्र की संपादक बन गई। वहां फैशन सेक्शन में सत्तरह साल नौकरी करते हुए मैंने बहुत कुछ सीखा, जो बाद के दिनों में मेरे बहुत काम आया। वोग के बाद अगले दो साल तक मैंने एक दूसरी पत्रिका में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन फैशन डिजाइनिंग का क्षेत्र मेरी प्रतीक्षा कर रहा था। लिहाजा चालीस की उम्र में मैंने पत्रकारिता छोड़ दी और स्वतंत्र ब्राइडल वियर डिजाइनर बन गई। यह मेरी रुचि का काम था। 

शुरुआत में मैंने एक ड्रेसमेकर हायर किया, जो सामान्य गाउन तैयार करता था। एक साल बाद पिता ने फंडिंग की, तो मैंने काम बढ़ा लिया और अपने सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने लगी। मैंने चेलेसा क्लिंटन, इवांका ट्रंप, विक्टोरिया बेखम, किम कार्देशियां जैसी नामचीन शख्सियतों के वेडिंग गाउन तैयार किए हैं। जबकि मेरे इवनिंग वेयर मिशेल ओबामा तक इस्तेमाल कर चुकी हैं।

भले ही मैं फिगर स्केटिंग में बहुत सफल नहीं हो पाई, लेकिन बतौर फैशन डिजाइनर मुझे फिगर स्केटिंग से जुड़ी चर्चित खिलाड़ियों की ड्रेस तैयार करने का मौका मिला। कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के क्षेत्र में मेरी उपलब्धियों के लिए 2009 में मुझे यूएस फिगर स्केटिंग हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया, जो मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान था।

जीवन में सफल होने के लिए कई विकल्पों पर काम करना चाहिए और किसी एक क्षेत्र में विफल होने पर हताश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें