फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज की पहली फिल्म है ‘पुलिस इन पॉलीवुड-बल्ले-बल्ले’

Fri, 10 Oct 2014 12:45 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी के चर्चित शो ‘इत्ती सी खुशी’ में अमन का किरदार निभा रहे अदाकार अमन सचदेवा कहते हैं कि उन्होंने कभी अभिनय क्षेत्र में आने के बारे में सोचा ही नहीं था। वह तो फुटवेयर डिजाइनर थे। एक बार ग्रासिम मिस्टर इंडिया 2005 में हिस्सा लिया। अच्छे नयन-नक्श और बॉडी फिटनेस के चलते मिस्टर टैलेंट चुने गए। उसके बाद मॉडलिंग की ओर रुझान बढ़ा। कई एड और टीवी शो किए और छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर आना हो गया। अनुज अपनी पंजाबी फिल्म ‘पुलिस इन पॉलीवुड-बल्ले-बल्ले’ की प्रमोशन के सिलसिले में मुक्तसर और कोटकपूरा आए थे।
विज्ञापन



दस अक्तूबर को रिलीज हो रही अपनी फिल्म के बारे में अनुज ने कहा कि फिल्म में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामे का सुमेल नजर आएगा। अनुज ने बताया कि इस फिल्म में हिंदी फिल्मों की तरह ही दो अलग-अलग जातियों के जोड़े की प्रेम कहानी दिखाई गई है। नायिका सिख परिवार से संबंधित है वहीं नायक ब्राह्मण है। फिल्म के जरिए बेरोजगार नौजवान पीढ़ी की मानसिकता को भी बेहद ही सराहनीय तरीके से पर्दे पर पेश करने की कोशिश की गई है। जात-पात के बंधनों पर भी कड़ा व्यंग्य किया गया है।
फिल्म की अदाकारा मनी कपूर ने बताया कि हालांकि इससे पहले वह पंजाबी फिल्म ‘आपां फेर मिलांगे’ में अभिनय कर चुकी हैं, मगर सही मायने में मुख्य भूमिका में यह उनकी पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस की दिखेगी अलग छवि
अदाकारी से निर्देशन की ओर कदम रखने जा रही निर्देशक सुनीता धीर ने बताया कि यह फिल्म आम पंजाबी फिल्मों से हटकर होगी। फिल्म में पुलिस की एक अलग ही छवि दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि पुलिस किस तरह पंजाबी फिल्म बनाने का पंगा ले लेती है, मगर फिल्म बनाने के बारे में कुछ पता नहीं होता। पुलिस तो पुलिस ही है। उठवा लेती है किसी डायरेक्टर और कलाकारों को और शुरू कर देती है फिल्म बनानी। फिल्म सिचुएशनल कॉमेडी है।

सांसद बनने के बाद भगवंत मान की पहली फिल्म
सांसद बनने के बाद प्रसिद्ध कॉमेडी कलाकार भगवंत मान की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म के जरिए मान करीब चार-पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। भगवंत मान ने बताया कि फिल्म में वह डीएसपी का किरदार निभा रहे हैं। गायक राज बराड़ एसएसपी बने नजर आएंगे। मान ने बताया कि अब वह साल में एक ही फिल्म करेंगे और वह भी भ्रष्टाचार पर व्यंग्य कसती हुई।

फिल्म में गायक सरदूल सिकंदर, प्रमोद माउथे के अलावा मुहम्मद सदीक और लाभ जंजुआ बतौर मेहमान कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के गीतकार बाबू सिंह मान हैं। जबकि संगीत जय देव कुमार का है। फिल्म में पांच गीत है, जिन्हें सुनिधि चौहान, कमाल खान, फिरोज खान और सरदूल सिकंदर ने आवाज दी है। इस अवसर पर प्रोड्यूसर राजिंदर गौतम, प्रमोशन हैड शुभम चंद्रचूड़, बॉबी, एमडी राजिंदर सिंह अरोड़ा, मनजीत सिंह लवली, लखविंदर सिंह टिम्मा, मैनेजर जतिंदर कुमार और मनविंदर सिंह रिंकू उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें