फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा बना जज, यूपी पीसीएस जे 2016 का परिणाम घोषित

Sat, 14 Oct 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
यूपीपीएससी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित यूपी पीसीएस जे -2016 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शहर के तारामंडल स्थित भगत चौराहा निवासी संजय सिंह का चयन हुआ है।
विज्ञापन


संजय के पिता लल्ली सिंह किसान हैं। वो कुशीनगर के मंगलपुर में किसानी करते हैं, जबकि मां इंद्रावती सिंह गृहणी हैं। संजय ने हाल ही में सहायक अभियोजन अधिकारी उत्तर प्रदेश की परीक्षा पास की है। उनके अलावा  जिले के कुसमौल निवासी अभिनव श्रीवास्तव का चयन हुआ है।

अभिनव के पिता अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव बेतिया बिहार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। पहले ही प्रयास में सफल होने पर पिता अभिमन्यु लाल, बड़े पिता गोरखलाल श्रीवास्तव समेत घरवालों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


अभिनव में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से एमएलएम की डिग्री हासिल की है। वहीं तारामंडल के भगत चौराहा निवासी संजय सिंह संजय के पिता लल्ली सिंह किसान हैं और कुशीनगर के मंगलपुर में किसानी करते है जबकि माता इंद्रावती सिंह गृहणी है। संजय ने हाल ही में सहायक अभियोजन अधिकारी उत्तर प्रदेश की परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च रैंक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें