फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: साइकिल पर बेचते थे माचिस, आज दुनिया के 38 देशों में फर्नीचर का बिजनेस

Mon, 04 Dec 2017 09:26 AM IST
इंगवार कैंपराड
विज्ञापन
Ingvar Kamprad
विज्ञापन
मेरा जन्म 30 मार्च, 1926 को स्वीडिश प्रांत स्मालैंड के एंग्यूनरीड गांव के निकट एल्मतरीड नामक एक छोटे से फार्म पर हुआ। उस समय स्वीडन की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित थी और वह काफी गरीब था। व्यवसाय के प्रति मुझमें बचपन से ही रुझान था। मैंने छह वर्ष की उम्र में ही बिना पूंजी के व्यवसाय शुरू किया। मैं थोक में सस्ते में दियासलाई उधार लेता और उस थोड़े मुनाफे को लेकर घर-घर जाकर बेच देता था। बिक्री के बाद मैं उधार चुका देता। 
विज्ञापन


दस वर्ष की उम्र में जब मैं साइकिल चलाने लगा, तो पड़ोस के गांवों में जाकर दियासलाई बेचता था। बाद में दियासलाई के साथ मैं मछली, क्रिसमस ट्री सजाने की वस्तुएं, बीज, बॉलपॉइंट पेन और पेंसिलें बेचने लगा। इससे मेरी आमदनी बढ़ गई। पढ़ाई में भी मैं अच्छा था। इसलिए जब डिसलेक्सिया के बावजूद मैंने क्लास में अच्छा प्रदर्शन किया, तो मेरे पिता ने इनाम में मुझे कुछ नकद धन दिया। उन्हीं पैसों से मैंने 1943 में आईकेईए नामक कंपनी शुरू की। 
Trending Videos
विज्ञापन

Ingvar Kamprad - फोटो : Ingvar Kamprad
मेरी कंपनी ने शुरू में किचन टेबल बेचना शुरू किया, लेकिन शीघ्र ही मैंने फर्नीचर का धंधा भी शुरू कर दिया। मैं स्थानीय कारीगरों से सस्ते में फर्नीचर खरीदता था और उसे महंगे मूल्य पर उपभोक्ताओं को बेचता था। कंपनी शुरू करने के दो वर्ष बाद मेरे पास इतने ऑर्डर आने लगे कि मुझे सामान पहुंचाने के लिए दूध वाले ट्रक का इस्तेमाल करना पड़ा। बाद में मैंने अपनी फैक्टरी में भी फर्नीचर का उत्पादन शुरू कर दिया। 

मेरी कंपनी की बुनियादी अवधारणा है-सरल, किफायती फर्नीचर का उत्पादन, वितरण और अपने स्टोरों में बिक्री। मेरा यह मानना है कि मेरी कंपनी का उत्पाद ऐसा हो कि हर कोई स्टाइलिश, आधुनिक फर्नीचर का उपयोग कर सके। मैंने न सिर्फ लागत खर्च घटाकार मुनाफा कमाया, बल्कि लोगों की सेवा भी की। आज दुनिया के 38 देशों में 300 से ज्यादा आईकेईए स्टोर हैं। मैंने अपने समग्र व्यवसाय को स्थानीय प्रकृति के अनुसार विकसित किया। जब पहली बार मेरे पास दस लाख स्वीडिश मुद्रा आई, तो मैं खुशी से झूम उठा था और ईश्वर का धन्यवाद किया कि अब मैं स्वतंत्रतापूर्वक अपना व्यवसाय कर सकूंगा। वह एक दिलचस्प अनुभव है। लेकिन अब करोड़ों मुद्रा कमाने के बाद भी वैसी खुशी नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें