SSC CGL Topper 2023: राजस्थान के अजमेर जिले के शहर किशनगढ़ निवासी मोहित चौधरी ने कर्मचारी चयन आयोग (ssc) नई दिल्ली द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) भर्ती परीक्षा-2022 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करके न केवल अपने जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 30 हजार विभिन्न पदों के लिए शनिवार को रैंक जारी की गई। परीक्षा में आयकर अधिकारियों के करीब 400 पद थे। इस परीक्षा में देश भर से 36 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया था।
किसी भी विद्यार्थी के लिए उसकी मेहनत का समुचित परिणाम मिलना बेहद सुखद होता है। मोहित चौधरी ने अपने इस सुखद अहसास का श्रेय माता-पिता सहित अपने समस्त गुरुजनों तथा कोचिंग संस्थान को दिया है। विशेषकर संस्था द्वारा संचालित करंट अफेयर्स पर आधारित ‘फूल-पत्ती वाली क्लास” से मिली मदद को उन्होंने बेहद खास बताया।