कानपुरः बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) की एमसीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया गया। शहर के शिवम तिवारी ने देश में पहली रैंक हासिल कर गौरव बढ़ाया। कार्तिक गुप्ता को सातवीं रैंक मिली है।
देश की प्रतिष्ठित बीएचयू ने एमसीए की 42 सीटों के लिए 21 मई को प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें देशभर से करीब 30 हजार और शहर से करीब दोे हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पहली रैंक हासिल करने वाले शिवम तिवारी ने निमसेट की परीक्षा में भी छठा स्थान हासिल किया था।
शिवम के पिता अशोक कुमार तिवारी प्रिंटिंग मशीन मैकेनिक हैं। वहीं सातवीं रैंक हासिल करने वाले कार्तिक को निमसेट में तीसरी रैंक मिली थी। कार्तिक के पिता टेलरिंग करते हैं।