फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

858 करोड़ का पैकेज पाने वाले निकेश से मिलिए, पढ़ाई के लिए बेचने पड़े थे बर्गर

Wed, 06 Jun 2018 11:17 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
उत्तर प्रदेश के एक बेटे ने वेतन पैकेज पाने में दुनिया में रिकॉर्ड बना दिया है। गाजियाबाद में जन्मे निकेश अरोड़ा अमेरिका की पालो आल्टो नेटवर्क्स इंक के सीईओ व चेयरमैन बन गए। निकेश को दुनिया की इस सबसे बड़ी साइबर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी के सीईओ के तौर पर करीब 858 करोड़ रुपये का कुल वेतन पैकेज मिला है और इसी के साथ वे दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ में से एक बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
nikesh arora
बीएचयू में पढ़े, अमेरिका में बेचने पड़े बर्गर
गाजियाबाद में एयरफोर्स के अधिकारी के यहां जन्मे निकेश ने 1989 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी से इलेट्रिक्ल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए पिता से उधार के तौर पर 75 हजार रुपये लिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें अमेरिका में अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए बर्गर बेचने और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी जैसे काम भी करने पड़े। अमेरिका के बोस्टन कॉलेज से डिग्री लेने के बाद उन्होंने वहीं की नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। इसके बाद वे चार्टर्ड फाइनेंस एनालिस्ट (सीएफए) भी बने।
विज्ञापन

3 of 6
nikesh arora
निकेश इससे पहले जापान की नामी निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक के सीईओ थे। तब भी वह दुनिया में तीसरे सबसे वेतन पाने वाले सीईओ थे। 50 साल के निकेश कंपनी के पिछले सीईओ व चेयरमैन मार्क लाफलिन की जगह लेंगे, जो अब कंपनी के सेंट्रल बोर्ड वाइस चेयरमैन बन गए हैं। लाफलिन 2015 में कंपनी से दुनिया के 5वें सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले एक्जीक्यूटिव के तौर पर जुड़े थे।

4 of 6
nikesh arora
पालो आल्टो कंपनी
करीब 19 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू वाली कैलिफोर्निया स्थित पालो आल्टो नेटवर्क्स कंपनी की दुनिया में करीब 50 हजार कंपनियों में हिस्सेदारी है और उसमें करीब 5 हजार कर्मचारी काम करते हैं।
सॉफ्टबैंक में दो साल में लिए थे 1946 करोड़ रुपये
वर्ष 1992 में अपनी पहली नौकरी करने वाले निकेश 2004 में गूगल से जुड़े थे। गूगल में 10 साल तक काम करने के बाद 2014 में वे सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन में जुड़ गए थे, जहां उनकी हैसियत सॉफ्टबैंक के संस्थापक मासायोसी सन के बाद नंबर-2 की थी। पिछले साल मतभेदों के बाद सॉफ्टबैंक से इस्तीफा देने वाले निकेश को इस दौरान करीब 1946 करोड़ रुपये वेतन पैकेज के तौर पर मिले थे।
विज्ञापन

5 of 6
इस तरह है 858 करोड़ रुपये का पैकेज
6.7 करोड़ रुपये का मिलेगा सालाना वेतन
6.7 करोड़ रुपये का होगा सालाना बोनस
268 करोड़ रुपये के शेयर रहेंगे उनके नाम पर
07 साल तक इन शेयरों को नहीं बेच पाएंगे निकेश
134 करोड़ रुपये में करीब 22000 शेयर अपने पैसे से खरीदने होंगे निकेश को 6 जुलाई तक
443 करोड़ रुपये का स्टॉक विकल्प मिलेगा उन्हें कंपनी की शेयर वैल्यू 150 फीसदी बढ़ने पर
04 गुना तक कंपनी की कीमत बढ़ी तो ये 443 करोड़ रुपये का पूरा स्टॉक हो जाएगा निकेश का
858 करोड़ रुपये का हो जाएगा इस तरह निकेश का पूरा सालाना पैकेज
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेयर के दाम बढ़ेंगे तो ही मिलेगा इतना वेतन
करीब 19 बिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू वाली कैलिफोर्निया स्थित पालो आल्टो नेटवर्क्स कंपनी की दुनिया में करीब 50 हजार कंपनियों में हिस्सेदारी है और उसमें करीब 5 हजार कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी की तरफ से सोमवार को दर्ज की गई नियामक रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 50 साल के निकेश को कंपनी से मिले करीब 858 करोड़ रुपये के पैकेज की खास बात ये शर्त है कि इतने पैसे पाने के लिए उन्हें कंपनी के शेयरों का दाम चार बढ़ाना होगा। निकेश कंपनी के पिछले सीईओ व चेयरमैन मार्क लाफलिन की जगह लेंगे, जो अब कंपनी के सेंट्रल बोर्ड वाइस चेयरमैन बन गए हैं। लाफलिन 2015 में कंपनी से दुनिया के 5वें सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले एक्जीक्यूटिव के तौर पर जुड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें