खेलने-कूदने की उम्र में 7 वर्षीय निहाल राज हर महीने घर बैठे लाखों रुपये कमाता है। अब तुम सोच रहे होगे कि किस तरह यह छोटा सा लड़का घर बैठे लाखों रुपये कमा सकता है? कोच्चि का रहने वाला निहाल एक बार अपनी मां की खाना बनाने में मदद कर रहा था। मां के साथ किचन में हाथ बंटाते बेटे को देखकर उसके पिता ने उसका वीडियो बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर दिया, जो बहुत लोकप्रिय हो गया। उस वीडियो को बहुत से लोगों ने शेयर भी किया। वीडियो को वायरल होते देख कुछ लोगों ने निहाल के पिता से कहा कि वह अपने बच्चे के वीडियोज यूट्यूब पर पोस्ट करें। बस फिर क्या था देखते ही देखते यूट्यूब पर निहाल के वीडियोज लोगों को काफी पसंद आने लगे और वह मशहूर हो गया। यूट्यूब चैनल 'किचाट्यूब' के जरिए वह लोगों को रेसिपीज सिखाता है। उसे अपनी कुकिंग स्किल्स की वजह से कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। निहाल को अमेरिका के शो ‘एलेन डी जेनरेस’ में एक रेसिपी के लिए अवॉर्ड भी मिला। देखें वीडियो-