MPBSE के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इन परीक्षाओं में टॉप करने वाले परीक्षार्थी संघर्षों के बावजूद सफलता के शिखर तक पहुंचे हैं। पहले बात करते हैं 10वीं के टॉपर हर्षवर्धन परमार के बारे में। साजापुर के रहने वाले हर्षवर्धन परमार ने दिन-रात एक करके तैयारी की और टॉपर बनें। हर्षवर्धन के पिता दूध बेचकर परिवार चलाते हैं। उनका सपना है बेटा हर्षवर्धन अच्छी पढ़ाई करके बड़ा अफसर बने। वहीं हर्षवर्धन का सपना है कि वो आगे पढ़ाई करके एनडीए अफसर बने। वो आर्मी में जाना चाहता है। हर्षवर्धन का कहना है कि वो माता-पिता के सपनों को पूरा करना चाहते हैं और हर फील्ड में सफल होना चाहते हैं।