फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ब्स एशिया की सूची में शामिल हुए एटा के जसवीर, ‘30 अंडर 30’ की सूची में बनाई जगह

Sat, 31 Mar 2018 11:13 AM IST
विशाल जायसवाल, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Jasveer Singh
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले जसवीर सिंह का नाम मशहूर अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने अपनी सूची में शामिल किया है। जसवीर सस्ते होटल एग्रीगेटर क्विक स्टे के संस्थापक हैं।

विज्ञापन


फोर्ब्स की ‘30 अंडर 30’ की साल 2018 की इस सूची में एशिया के 30 से साल से कम उम्र के ऐसे युवाओं को जगह दी गई है जिन्होंने किसी खास क्षेत्र में कुछ नया या हटकर काम किया है। कुछ दिन पहले ही आई इस सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और ओलंपिक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को भी जगह मिली है।

एटा के एक छोटे से गांव अगौनापुर निवासी जसवीर 29 साल के हैं। उनके पिता रामदयाल आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। गाजियाबाद से एमबीए करने वाले जसवीर ने साल 2015 में क्विक स्टे वेबसाइट की शुरुआत की थी। उनकी कंपनी इस समय देश के लगभग 100 शहरों में 800 होटलों के साथ जुड़कर लोगों को सस्ते होटल उपलब्ध कराती है। 
विज्ञापन


अपनी इस सफलता पर सिंह कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से आने के बावजूद मुझे मिली यह उपलब्धि बताती है कि कोई भी छोटे शहरों से आकर, सामान्य शिक्षा हासिल करके बड़े सपने देख सकता है हालांकि इसके लिए उसे खुद पर विश्वास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आसान नहीं, लेकिन संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें