फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की एक गृहणी, जिन्होंने बिजनेस वेंचर में बदल दी अपनी सोच

Fri, 08 Jun 2018 09:08 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
Krishna Handa
विज्ञापन
गुजरात के एक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली कृष्णा हांडा ने 2016 में ‘क्लेयर्स कैपिटल’ की शुरुआत की थी। ‘क्लेयर्स कैपिटल’ का उद्देश्य था, युवाओं को कम उम्र से ही उद्यम के क्षेत्र में उतरने के लिए प्रेरित करना। इसके बाद कृष्णा ने ‘बृहती फाउंडेशन’ की शुरुआत की और समस्या को हल करने की अपनी सोच को उन्होंने एक बिजनेस वेंचर में बदल दिया। 
विज्ञापन


बृहती फाउंडेशन शहरी नियोजन, कचरा प्रबंधन, हेरिटेज कंजर्वेशन (विरासत को सुरक्षित रखना) और एक स्थायी विकास के क्षेत्र में काम करता है। कृष्णा स्किल डेवेलपमेंट काउंसलिंग की मदद से प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की चुनौतियों के लिए तैयार रहने में लगभग 100 महिलाओं की मदद कर चुकी हैं। सुफोक यूनिवर्सिटी (बोस्टन) से एमबीए करने वाली कृष्णा लोगों को शहरी नियोजन और कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें