पहले दो प्रयास में जब मुझे सफलता नहीं मिली तो निराशा हुई, लेकिन उसे खुद पर हावी नहीं होने दिया। पहले जो गलतियां हुई, उनकी पहचान कर फिर परीक्षा दी और गलतियां नहीं दोहराईं। एक बात तय है कि जबरदस्त मेहनत और जबरदस्त किस्मत से परीक्षा पास होती है। मुझे विदेशी मसलों में रूचि है और इस क्षेत्र में जो कुछ कर पाई तो सपना पूरा होने जैसा होगा। देश में महिला सुरक्षा की हर तरफ से आवाजें आ रही हैं, लेकिन हर क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने का क्या? महिलाओं की फोर्स जब हर क्षेत्र में होगी, तो हालात खुद ही बदल जाएंगे।
फेल होकर बैठने से अच्छा है मेहनत करें: अधिराज सिंह
अधिराज सिंह राणा- तीसरे प्रयास में परीक्षा पास करने का जो सुखद अनुभव होता है, वह पिछली दो असफलताओं को भुला देता है। मुझे तीसरे प्रयास में सफलता मिली, लेकिन ऐसा नहीं कि एक बार फेल होकर छोड़ दिया। आप पूरी कोशिश किए बगैर अगर छोड़ते हैं, तो यह गलत है।मेरी रूचि आईएफएस में आकर विदेशी मसलों पर कार्य करने की है। हालांकि पता नहीं क्या होगा, लेकिन जो भी होगा उस क्षेत्र में ज्यादा मेहनत से काम करना है। अगर महिला सुरक्षा के मसले पर कुछ कहना हो इतना ही है कि बदलाव लाने की जरूरत है। सुरक्षा के सिस्टम में जो तंत्र लगा है, उसेे आधुनिक किया जाना चाहिए।
शिक्षा और स्वास्थ्य में काम करने की इच्छा: अनिकेत दुग्गल
मुझे 261वीं रैंक मिली, मेरे भाई उत्कर्ष को 17वीं, जो पहले से ही आईपीएएस ऑफिसर हैं। यह इसलिए बताना जरूरी है कि जो परीक्षा पास करने वाले टॉपर होते हैं, उनकी कहानियों से ऊर्जा आती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए जो ऊर्जा चाहिए, उसके लिए मैंने इसी माध्यम का इस्तेमाल किया। मुझे नहीं पता की कौनसी सर्विस मुझे अलॉट होगी, लेकिन मैं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूर काम करना चाहूंगा। क्योंकि यह हमारे देश की मूल जरूरत है। बात अगर महिला सुरक्षा की करें, तो इतना तय है कि अगर हमने अभी इस पर ध्यान नहीं दिया, अपनी सोच नहीं बदली तो हम अपने भविष्य की पीढ़ी के लिए नैतिक मूल्यों को बचा नहीं पाएंगे।
1. प्लानिंग- यह सबसे महत्वपूर्ण है। योजना बनाकर पढ़ने से उलझते नहीं है।
2. धैर्य- यह ऐसी परीक्षा है, जो धैर्य रखकर ही पास की जा सकती है। एक हार के बाद धैर्य नहीं छोड़ना।
3. ग्रुप स्टडी- सिविल सर्विस की परीक्षा को पास करने में ग्रुप स्टडी बहुत काम आती है। लाइब्रेरी में जाकर साथी मिल जाते हैं।
4. रिविजन- जो एक बार पढ़ लिया, उसे यह समझ लें की सब कुछ समझ आ गया। रिविजन करने से कुछ प्वाइंट्स सामने आते हैं।
5. लिस्ट ऑफ सोर्स- आप सब कुछ हर किताब से नहीं पढ़ सकते। एक सूची बनाएं कि आपको पढ़ना क्या है।
6. पुराने पेपर- सिविल सर्विस परीक्षा के पुराने पेपर काफी काम आते हैं। इससे यह पता चल जाता है कि किस प्रकार के प्रश्न आते हैैं।
7. लिखने की कला- प्रश्नों के उत्तर लिखने की कला आनी चाहिए। बार-बार लिखने से यह प्रेक्टिस होती है। इससे वाइब्रेशन आती हैं।
8. अगले की तैयारी- एक बार परीक्षा देकर यह सोचें की पास हो गए। रिजल्ट आने से पहले अगली बार फिर से पेपर देने की तैयारी शुरू करें।
9. सेल्फ टेस्टिंग- खुद को परखने के लिए अपनी परीक्षा लें। आप कितनी मेहनत करते हैं, यह आपको ही पता है।
10. जैसे हैं वैसे रहें- इंटरव्यू के वक्त बनावटी बनने के बजाय जैसे हैं वैसे रहें।