फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं विकासशील देश का पहला उद्यमी था, जो दुनिया का सबसे अमीर आदमी बना'

Sat, 12 May 2018 03:44 PM IST
कार्लोस स्लिम हेलु
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं मैक्सिको सिटी में पैदा हुआ। मेरे माता-पिता लेबनान से आकर मैक्सिको में बस गए थे। बचपन से ही मैं उद्यमी बनकर अपने पिता के काम में हाथ बंटाना चाहता था। छोटी उम्र में मैंने पिता से व्यापार का पाठ पढ़ा। उन्होंने मुझे वित्त, प्रबंधन और एकाउंटिंग के बारे में बताया। सही-सही वित्तीय रिकॉर्ड रखने के महत्व के बारे में भी उन्होंने मुझे सिखाया, जिसका मैं आज भी पालन करता हूं। ग्यारह साल की उम्र में मैंने गवर्नमेंट सेविंग्स बांड में निवेश किया, तो मुझे पहली बार चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में पता चला।

विज्ञापन


उसके एक साल बाद मैंने मैक्सिकन बैंक में पहला शेयर खरीदा। जब पिता की मृत्यु हुई, तब मैं महज तेरह साल का था। पिता के कारोबार की जिम्मेदारियां स्वाभाविक तौर पर मेरे कंधे पर आ गईं। मैंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली, साथ में अर्थशास्त्र की भी पढ़ाई की, ताकि कारोबार की बारीकियां समझ सकूं। वित्तीय दस्तावेजों को पढ़ने की योग्यता मैंने गणित के अपने ज्ञान और पिता की मदद से हासिल की थी, जो बाद में मेरे बहुत काम आई।

पिता का कारोबार संभालने के अलावा मैंने स्टॉक ट्रेडर के तौर पर काफी मेहनत की। पच्चीस की उम्र में मेरे पास तीस लाख डॉलर की बड़ी राशि आई, जिससे मैंने एक ब्रोकरेज फर्म खोली। बीते दशक की आठवीं सदी में ‘पेसो संकट’ (मैक्सिकन मुद्रा) और तेल की कमी मेरे लिए एक बड़ी संभावना बनकर आई। पैसा बहुत तेजी से देश के बाहर जा रहा था। मौके का लाभ उठाते हुए मैंने काफी कम कीमत में कई कंपनियां खरीद लीं।
विज्ञापन


मैं विकासशील देश का पहला उद्यमी था, जो दुनिया का सबसे अमीर आदमी बना। हालांकि मैं सामान्य तरीके से रहता हूं। मैक्सिको में फुटबॉल को लेकर पागलपन है, लेकिन मुझे बेसबॉल पसंद है। कारोबारी ज्ञान और मेहनत के बूते मैक्सिको में मैंने अपना व्यापार इस कदर फैलाया कि आज यहां लोग मुझे मिस्टर मोनोपॉली कहते हैं। मेरी कारोबारी सफलता का सूत्र बहुत सीधा है-मैं वैसी कंपनियां कम कीमत में खरीद लेता हूं, जो किन्हीं परेशानियों में होती हैं और फिर उन्हें मुनाफे में लाकर बेच देता हूं। अगर आपके पास सामान्य कारोबारी ज्ञान भी हो, तो अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों को सफलतापूर्वक चला पाना बहुत कठिन नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें