अमेरिकी उद्योगपति कार्ल लिंडनर जूनियर दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं जो स्कूल से 10वीं से पढ़ाई छोड़ने के बाद भी अरबपति बने। कार्ल लिंडनर जब 14 साल के थे तभी पढ़ाई छोड़कर घरवालों के साथ अपने दूध के काम में जुट गए थे।
जानकारी के अनुसार लिंडनर के घरवाले एक डेयरी चलाते थे जिसके लिए लिंडनर दूर-दूर से दूध लाने का काम करते थे। डेयरी के काम में उनका का मन इतना ज्यादा लगा कि उन्होंने इसके लिए पढ़ाई तक बीच में छोड़ दी। लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और जल्द ही अपने डेयरी बिजनेस को उन्होंने एक बड़े इलाके में फैला लिया।
लिंडनर के तीन बच्चे हुए और सभी डेयरी कारोबार से जुड़ गए। इसके बाद उनका बिजनेस ऐसा जमा कि वह देखते ही देखते दुनिया सबसे अमीर लोगों में से एक हो गए।