फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के नेत्रहीन प्रोफेसर को नेशनल अवॉर्ड

Thu, 27 Nov 2014 12:31 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार अनेजा को नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना गया है। उन्हें रोल मॉडल कैटेगरी में इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। विज्ञान भवन में 3 दिसंबर को राष्ट्रपति उन्हें पुरस्कृत करेंगे। नेत्रहीन डॉक्टर अनेजा अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर है।
विज्ञापन


डीयू ने उन्हें इक्वली अपार्चूनिटी सेल (ईओसी) में शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों की मदद के लिए स्पेशल ड्यूटी पर तैनात किया है। डॉ. अनेजा सेंट स्टीफन कॉलेज से पढ़े हैं। सम्मान से डीयू प्रशासन खुश है।

डॉक्टर अनेजा ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल जाने के लिए कहा तो उनके अभिभावकों ने कहा, वे देख नहीं सकते, इस स्कूल नहीं जा सकते। लेकिन मैंने ठान रखा था कि पढ़ाई करूंगा। तब पाया कि इस तरह के बच्चों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मैं हमेशा ऐसे बच्चों की मदद करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें