Bihar Board Topper 3 students of Begusarai in Matric Top 10 Rank: बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से जारी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 के नतीजों में बेगूसराय के विद्यार्थियों ने अपना जलवा बरकरार रखा है। राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने शुक्रवार, 31 मार्च को मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट में बेगूसराय के तीन छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। टॉप 10 में बेगूसराय के बीपी स्कूल के दो छात्रों ने अपनी जगह बनाई है वहीं, दुर्गा हाई स्कूल, मघौल के एक छात्र ने टॉप-5 में जगह बनाई है।