बेंगलुरू के मशहूर नाई रमेश बाबू ने अपनी लग्जरी गाडियों के कलेक्शन में एक और लग्जरी गाडी शामिल कर ली है। रमेश ने जर्मनी से एक नई कार मायबक खरीदी। वहीं यें गाडी खरीदने वाले वें बेंगलुरू के तीसरे व्यक्ति बन गए हैै। रमेश बेंगलुरू के मशहूर नाई है, जो म़़ात्र 75 रुपए में बाल काटते है। उन्हें शुरुआत से ही लग्जरी गाडियों का शौक था और इस समय उनके पास एक रॉल्स रॉयल,11 मर्सिडीज,तीन आॅडी, दो जगुआर समेत 150 गाडी है, जिसे वें किराए पर भी चलाते है।
तीन लोगों के पास है यह कार
रमेश ने फरवरी में यह कार आयात की थी, जिसकी कीमत तीन करोड 20 लाख है। इनके अलावा यह कार विजय माल्या और एक अन्य बिल्डर के पास ही हैंं।
पांच घंटे सैलून में करते है काम
रमेश रोजाना करीब पांच घंटे अपने सैलून में काम करते है, उनके अनुसार वें अभी तक अपनी जडों को नहीं भूलें हैं। रमेश ने इन कारों के लिए बैंक से बडा लोन लिया था और साथ ही साथ शहर के कई रईस लोगों को भी अपना ग्राहक बना लिया था।