फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली के 5 फंडे, अपनाइए और हो जाइए सफल

Tue, 02 May 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Written by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
बाहुबली 2
विज्ञापन
जिंदगी में सफल होने के लिए कई तरह की चीजें करनी पड़ती हैं लेकिन इसके साथ-साथ इंसान में कई अच्छी बातों का होना भी जरूरी है। यहीं अंदाज आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्षम होते हैं। इस समय लोगों में बाहुबली का बहुत क्रेज बना हुआ है लेकिन क्या आपको पता है कि बाहुबली के एक योद्धा के तौर पर सफल होने के पीछे क्या वजह रही। आइए हम आपको बताते हैं बाहुबली के उन बातों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप भी सफल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


पांच मुख्य बातेंः 

-वचनबद्धः  

हम और आप अपनी लाइफ में कई फैसले लेते हैं, कई तरह के वचन देते हैं लेकिन धीर-धीरे ये चीजें हम भूलते चले जाते हैं जिसका हमारे सोचने समझने की शक्ति पर गहरा असर पड़ता है जिससे कठिन वक्त पर हम सही फैसले नहीं ले पाते हैं। इसीलिए हमें अपने फैसलों पर ऐतबार रखना चाहिए, उन पर अमल करना चाहिए। बाहुबली सिर्फ अपने बाहुबल से ही बाहुबली नहीं था बल्कि अपनी वचनबद्धता की वजह से बाहुबली था। ऐसा आज से नहीं रामायण काल से कहा जाता रहा है कि 'प्राण जाए पर वचन न जाए'।  
 
-मेहनतः 

अगर हम बाहुबली-1 की बात करें तो एक लड़का जो बार-बार एक झरने को पार कर पहाड़ी के उस पार जाना चाहता है। उसे उस पार की दुनिया देखने की जिद्द होती है। वो हर रोज कोशिश करता है, हर रोज गिरता है फिर उठता है और चल पड़ता है फिर से अपनी मंजिल की ओर लेकिन सफलता से पहले न ही हार मानता है और न ही रुकता है। वही बाहुबली अपनी मेहनत से विजय प्राप्त करता है। मेहनत के बल पर कोई भी विजय हासिल कर सकता है। विवेकानंद ने भी कहा था, "उठो जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।" 
विज्ञापन


 -फोकसः 

अगर बाहुबली का फोकस पहाड़ के बाद की दुनिया को देखने पर नहीं होता तो वो शायद किसी बीच की चोटी पर ही रुक जाता और शायद उसे माहिष्मति की दुनिया का कुछ पता ही नहीं चलता। इसीलिए बेहतर है कि फोकस बना रहे और यही फोकस आपको अापके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

सफल होने के लिए साहस होना जरूरी

बाहुबली 2

-साहसः 

इसके बाद अगर बाहुबली में हिम्मत नहीं होती तो क्या वो माहिष्मती की दुनिया में घुसने की हिम्मत करता। क्या एक छोटी सेना की टुकड़ी के सहारे वो उस विशाल दुश्मन सेना से लड़ने की हिम्मत कर पाता? नहीं। तो सफल होने के लिए साहस का होना भी जरूरी है। 

-तैयारीः 

बेहतर तैयारी के बिना आप जिंदगी में कभी कुछ नहीं कर सकते। आप कितने भी साहसी हों, कितने भी वचनबद्ध हों लेकिन तैयारी नहीं हो तो आपकी हार निश्चित है। इस हार से बचने के लिए एक बेहतर तैयारी की जरूरत होती है वो भी सही समय रहते। याद कीजिए बाहुबली का वो सीन जब वो दुश्मन सेना से लड़ने की तैयारी कर रहा होता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि कम से कम नुकसान के साथ युद्ध को कैसे जीता जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें