कहते हैं कि जीवन में अगर आगे बढ़ना है और अपने मुकाम के साथ सफलता के शिखरों को छूना है तो शिक्षा के बिना संभव नहीं। लेकिन इस कॉसेप्ट को दरकिनार कर कुछ नया करने के जुनून ने महज सोलह साल के लड़के को दो कंपनियों का मालिक बना दिया। नौवीं कक्षा में दो बार फेल होने के बाद स्कूल के रास्तों से इस युवा ने नाता तोड़ दिया।
मुंबई के ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे नाम के फेसबुक पेज पर कई मोटिवेशनल कहानियां पढ़ने को मिलती हैं। ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे फेसबुक पेज पर यह दिलचस्प कहानी है मुबंई के अंगद दरयानी की।
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक नौवीं क्लास में दो बार फेल होने के बाद अंगद ने स्कूल छोड़ दिया था और महज दो साल बाद 16 साल की उम्र में वह दो कंपनियों का मालिक बन गए हैं। ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में बताया गया है कि अंगद ने स्कूल जाना इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि उन्हें जिंदगी की स्कलू से सीखने में ज्यादा मजा आता है।