फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की उम्र में छुआ आसमान, बनी सबसे कम उम्र की पायलट

Thu, 12 May 2016 05:38 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पायलट आयशा अजीज - फोटो : topyaps.com
विज्ञापन
सिर्फ 16 साल की उम्र में आयशा ने आसमान में उड़ने के अपने सपने को साकार कर दिया। अब वह अपने पंखों को फैलाकर खुले आसमान में उड़ती नजर आती है। कश्मीर की आयशा अजीज देश की सबसे कम उम्र की पायलट है। आयशा हमेशा से ही कुछ अलग बनना चाहती थी। उसे इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि बचपन से देख रहे सपने को उसने कम उम्र में ही पूरा कर लिया है। उसने बताया कि बचपन से ही उसे हवाई जहाजों से बहुत प्यार रहा है। हवाई यात्रा के दौरान वह प्लेन की लैंडिंग और टेक ऑफ को लेकर बहुत उत्साहित रहती थी जबकि उसका भाई डर के मारे सो जाता था। 
विज्ञापन

 

सबसे कमउम्र पायलट - फोटो : topyaps.com
आयशा ने बताया कि वह एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम से भी मिल चुकी है। उसके लिए यह पल काफी यादगार था। सुनीता विलियम को उसने बचपन से अपना आयडल माना है। आयशा ने सुनीता के साथ अपने अनुभवों को भी बांटा था। आयशा ने बताया कि वह नासा में जाकर स्कूबा डाइविंग, मून वॉक और बनी वॉक जैसे कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले चुकी है।आयशा ने कक्षा 10 वी के रिजल्ट के बाद ही फ्लाइंग स्कूल में एडमिशन ले लिया था। नवम्बर 2013 में उसे स्टूडेंट पायलट लाइसेंस दे दिया गया। हालांकि परिवार में पैसों की कमी के चलते कमर्शियल फ्लाइंग की ट्रेनिंग लेने में उसे कुछ समय लग गया।
 
विज्ञापन

फ्लाइंग क्लब में ट्रेनिंग के दौरान - फोटो : topyaps.com
 फिलहाल आयशा, सेसना 152 और सेसना 172 की पायलट है। वह एवियेशन विषय को लेकर बॉम्बे फ्लाइंग क्लब में बीएसई तीसरे वर्ष की छात्रा भी है। कुल 200 घंटे की उड़ान में से 80 घंटे पूरे कर लेने के तुरंत बाद उसे कमर्शियल पायलट का भी लाइसेंस मिल जाएगा। आयशा ने अब तक कई मैगजीन के लिए फोटोशूट किया है। साथ ही कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें