फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study: देश के बचाव में उठाए कदमों के लिए पूरी दुनिया ने पीएम मोदी को दिया पहला स्थान, डोनाल्ड ट्रंप का नाम सबसे नीचे

Wed, 22 Apr 2020 12:21 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : PTI

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी देश अपने स्तर पर हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। सरकार जो भी फैसले ले रही है उनके लिए हमारी आम जनता भी समय-समय प्रतिक्रियाएं दे रही है। ऐसे में अभी एक सर्वे सामने आया है, जिसमें कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए उठाएं कदमों के लिए पीएम मोदी को पूरी दुनिया पसंद कर रही है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी विभिन्न प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

आखिर क्या है पूरा सर्वे? किस तरह किया गया ये सर्वे? नरेंद्र मोदी के अलावा और किस नेता का नाम है सूची में शामिल? इन सभी प्रश्नों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

किसने किया ये सर्वे-

बता दें कि ये सर्वे अमेरिका morningcounsult.com द्वारा किया गया है। इन्होंने अमेरिकी लोगों के बीच आर्थिक पक्षों के साथ-साथ सामाजिक, भावनात्मक और राजनैतिक पक्षों को ध्यान में रखकर ये सर्वे किया है। सर्वे के अनुसार अन्य दशों के ताकतवर नेताओं के मुकाबले राजनीतिक प्रभाव के मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबके चहिते बन गए हैं। पीएम मोदी के द्वारा उठाए कदमों को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
वैसे तो हर नेता अपने स्तर पर कुछ न कुछ उपाय कर रहा है पर इस सर्वे के मुताबिक ये पता चला कि दुनिया में कौन-कौन से नेता ने लोगों के मन में एक सकारात्मक छाप छोड़ी है। लोगों ने नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों की भरपूर प्रशंसा की है। वहीं ट्रंप  को लेकर लोगों के मन में गुस्सा है। बता दें कि जिनकी उम्र 65 साल या उससे ज्यादा है उन्होंने सलाह दी है कि सरकार को लोगों की जान बचानी चहिए। उनका मानना है कि आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने पर ध्यान देना अभी प्राथमिकता नहीं है।

कैसे किया गया सर्वे-

4 of 5
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
  • सर्वे के लिए सबसे ताकतवर देश अमेरिका में रहने वाली आम जनता के अलावा दूसरे देशों की जनता से भी मीडिया के एक ग्रूप ने बातचीत के दौरान राय जानी।
  • ये प्रक्रिया 1 जनवरी, 2020 से लेकर 14 अप्रैल, 2020 तक तय समय के दौरान की गई।
  • 447 लोगों का इंटरव्यू Morning consult द्वारा लिया गया, जिसके आधार पर एक सूची जारी की गई। 

देखें पूरी सूची-

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
narendra modi - फोटो : Twitter
  1. नंबर वन पर नरेंद्र मोदी का नाम रखा गया। 
  2. दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर हैं।
  3. तीसरे नबर पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हैं। 
  4. चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन हैं।
  5. उसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और जर्मनी की चांसलन एंजेला मर्केल हैं।
  6. सबसे आखिरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम है। 
ट्रंप को लेकर लोगों की राय-
सर्वे में पता चला कि कोरोना से बचाव के लिए अपनाए गए तरीकोंं से अमेरिकी लोगों में जिनकी उम्र ज्यादा है, ट्रंप प्रशासन को लेकर काफी गुस्से में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें