फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Training: दिव्यांगों और बुजुर्गों की मदद करेंगे छात्र, सरकार ने इंटर्नशिप के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

Fri, 24 Jul 2026 11:27 AM IST
Shahin Praveen आदित्य पाण्डेय

सार

Internship Program: दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सहायता के लिए सरकार ने छात्रों को इंटर्नशिप से जोड़ने की पहल की है। इसके तहत छात्र विभिन्न संस्थानों और देखभाल केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को समझते हुए उनकी सहायता कर सकेंगे। इसके लिए विस्तृत गाइडलाइंस और फ्रेमवर्क भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
Student Training - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Internship Program: दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सहायता के लिए सरकार ने छात्रों को इंटर्नशिप से जोड़ने की पहल की है। इसके तहत छात्र विभिन्न संस्थानों और देखभाल केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को समझते हुए उनकी सहायता कर सकेंगे। इसके लिए विस्तृत गाइडलाइंस और फ्रेमवर्क भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग ने अपने विभिन्न संस्थानों और होम्स में छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम की विस्तृत गाइडलाइंस और फ्रेमवर्क जारी कर दिया है। छात्रों को समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव देने की ये तैयारी है।

यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से सोशल वर्क, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, नर्सिंग, लॉ और स्पेशल एजुकेशन जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए खुली है। ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के दूसरे या चौथे सेमेस्टर के छात्र इसके लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। छात्रों के पास दो तरह की इंटर्नशिप चुनने का विकल्प होगा। पहली फील्ड-बेस्ड इंटर्नशिप होगी, जिसमें छात्रों को होम्स में रहने वाले लोगों की देखभाल, पुनर्वास और दैनिक गतिविधियों में सीधा सहयोग करना होगा। दूसरी रिसर्च इंटर्नशिप होगी, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं और संस्थागत सेवाओं का मूल्यांकन और केस स्टडी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

अनुशासन और गोपनीयता के कड़े नियम

विभाग ने इंटर्न के लिए बेहद सख्त कोड ऑफ कंडक्ट भी तय किया है। किसी भी छात्र को संबंधित अधिकारी की अनुमति के बिना संस्थान के अंदर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, होम्स में रहने वाले लोगों की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य होगा और इंटर्न किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या ब्लॉग पर वहां की कोई भी रिपोर्ट या फोटो साझा नहीं कर सकेंगे।

बुजुर्गों और दिव्यांगों की सेवा में बंटाएंगे हाथ: इंटर्न को विभाग

के विभिन्न होम्स जैसे आशा किरण (रोहिणी), ओल्ड एज होम्स, और दृष्टिबाधित छात्रों के हॉस्टलों में तैनात किया जाएगा। उनका मुख्य काम दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की दैनिक दिनचर्या में सहायता करना, उनकी काउंसलिंग करना, व्यवहार की निगरानी करना और मनोरंजन व चिकित्सा कार्यक्रमों में सहयोग देना होगा। इसके अलावा वे रिकॉर्ड मेंटेनेंस और डेटा संकलन में भी मदद करेंगे।

छात्रों को कोई फीस नहीं देनी

यह इंटर्नशिप पूरी तरह से नो-कॉस्ट आधार पर होगी, यानी इसके लिए विभाग छात्रों से कोई फीस नहीं लेगा, न ही इसके बदले छात्रों को कोई मानदेय दिया जाएगा। छात्रों को सीधे या अपने कॉलेज के माध्यम से आवेदन करना होगा और अंतिम चयन समाज कल्याण विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। इंटर्नशिप पूरी होने पर छात्रों को अपनी रिपोर्ट जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें