फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education: ऑनलाइन शिक्षा में छात्रों की अलग-अलग पसंद, यूपी-उत्तराखंड-हरियाणा में सॉफ्ट स्किल की मांग ज्यादा

Sun, 23 Aug 2026 10:14 AM IST
Shahin Praveen सीमा शर्मा

सार

Computer Science: उच्च शिक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर छात्रों की पसंद में क्षेत्रीय अंतर देखने को मिला है। जहां यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा के छात्र सॉफ्ट स्किल कोर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं दिल्ली के छात्रों का झुकाव प्रबंधन और कंप्यूटर साइंस जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज की ओर अधिक है।
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास, online class - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Soft Skills: देश में उच्च शिक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर छात्रों में अलग-अलग रुझान हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा व हिमाचल के युवाओं में गैर-तकनीकी पाठ्यक्रमों सॉफ्ट स्किल जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। वहीं, दिल्ली के विद्यार्थियों में प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग पहली पसंद हैं। जबकि दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित आधारित (स्टैम) पाठ्यक्रमों का मजबूत झुकाव दिखा है। 

विज्ञापन


वर्ष 2025 से अब तक 92.98 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें से 44.2 फीसदी बेटियां हैं। सरकार ने नौंवी से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई के साथ मनपसंद विषयों को स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स) से करवाने को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाया था। इन कोर्स को आईआईटी, आईआईएम समेत अन्य दिग्गज संस्थानों ने तैयार किया है। एनटीए इसकी लिखित परीक्षा आयोजित करता है। इससे प्राप्त क्रेडिट छात्रों की डिग्री में जुड़ते हैं। 

अब तक 6.6 करोड़ युवाओं ने 20,370 कोर्स में से मनपसंद विषयों के कोर्स करके अपने स्किल में इजाफा किया है। उत्तर प्रदेश में कुल 5.17 लाख नामांकन में से 3.50 लाख पुरुष और 1.67 लाख महिलाएं हैं। 

92.98 लाख नामांकन में 50 लाख तकनीकी पाठ्यक्रमों में: 

वर्ष 2025 में कुल 92.98 लाख नामांकन में 49.9 लाख तकनीकी पाठ्यक्रम से हैं। जबकि गैर-तकनीकी विषयों में 28.3 लाख तो बहुविषयक पाठ्यक्रमों में 5.6 लाख नामांकन हैं। तकनीकी पाठ्यक्रमों में क्लाउड कंप्यूटिंग और पाइथन हिट हैं। तकनीकी पाठ्यक्रमों में तमिलनाडु (11.88 लाख) के साथ पहले, आंध्र प्रदेश (7.7 लाख) दूसरे, महाराष्ट्र (5.82 लाख) तीसरे, कर्नाटक (3.97 लाख) चौथे तो तेलंगाना (3.75 लाख) के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं, गैर-तकनीकी पाठयक्रमों यानी सॉफ्ट स्किल में उत्तर प्रदेश (1.96 लाख) शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। 

विज्ञापन


इससे पहले, तमिलनाडु (7.15 लाख) पहले, महाराष्ट्र (3.53 लाख) दूसरे, मध्य प्रदेश (2.01 लाख) तीसरे स्थान पर है। जबकि, स्टैम कोर्स के तहत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में आंध्र प्रदेश (74.1) व तेलंगाना (69 फीसदी), कनार्टक (58 फीसदी) तो तमिलनाडु में यह आंकड़ा (55.1 फीसदी) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें