फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व की अग्रणी कंपनियों में सफलता प्राप्त करते पारुल युनिवर्सिटी के छात्र

विज्ञापन
Parul University - फोटो : Parul University
विज्ञापन

डिजिटलाइजेशन व टेक्नोलॉजी में हो रहे दैनिक नवपरिवर्तन ने वर्तमान समय में बाजार में क्रांति ला दी है। इन परिवर्तनों के कारण विभिन्न तरह की नई नौकरियां बाजार में आ रही हैं। बस जरूरत है तो विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार खुद को तैयार करने की। बाजर की विभिन्न मांगो व टेक्नॉलजी के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों के साथ पारुल युनिवर्सिटी के छात्रों ने भी नए मुकाम हासिल कर अपनी नई पहचान बनाई है। यहां के छात्रों ने विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में अपनी जगह बनाई है। इन कंपनियों में मुख्यतः फार्चून 500 की कंपनियां जैसे फेसबुक, गूगल, ऐमजॉन, एसएपी आदि हैं।

विज्ञापन


पारुल युनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा गुंजन पांड्या ने विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क कंपनी फेसबुक में काम करने का अवसर प्राप्त किया। फेसबुक के साथ काम करते हुए गुंजन ने डाटा इंजीनियर के रूप में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया। इसके साथ ही पारुल युनिवर्सिटी के एक और छात्र धैर्य किकानी, सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के साथ काम किया है। अपने इस कार्यकाल में इन्होंने सीनियर सप्लाई मैनेजर के रूप में गूगल यूएसए में कार्य किया है।

Parul University - फोटो : Parul University
फेसबुक व गूगल के साथ ही, पारुल युनिवर्सिटी के छात्रों ने अग्रणी ऑनलाइन स्टोर और वितरण कंपनी जैसे कि ऐमजॉन में भी नौकरी प्राप्त की है। यहां के पूर्व छात्र जय वैद्य वर्तमान समय में ऐमजॉन, यूएसए में सीनियर क्लाउड टेक्नीकल मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। कंपनी में उनका कार्य टेक्नीकल सर्विस व कंप्यूटिंग सोल्यूशन उपलब्ध कराना था। नील शाह, पारुल युनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस की अग्रणी कंपनी डाटालॉग एआई के साथ कार्य कर रहे हैं। नील शाह ने पारुल युनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई का अनुभव साझा करते हुए कहा कि, “मेरे करियर को इतनी मजबूत शुरूआत देने में पारुल युनिवर्सिटी के योगदान का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुझे वहां से प्राप्त प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का लाभ अत्यंत ज्यादा प्राप्त हुआ। वहां पर एकेडमिक व एक्स्ट्रा करिकुलर ऐक्टीविटी के रूप में कराई गई ट्रेनिंग का मेरे करियर में काफी योगदान रहा।”
विज्ञापन

Parul University - फोटो : Parul University
यहां कि शिक्षण तकनीकि छात्रों के प्रैक्टिकल व टेक्नीकल योग्यता के विकास पर आधारित है। ऐसा करने के लिए युनिवर्सिटी ने एक विशिष्ट करियर डेवलेपमेंट युनिट का गठन किया है। जो कि छात्रों में करियर के लिए आवश्यक स्किल व योग्यताओं के विकास का कार्य करती है। युनिवर्सिटी प्रेसीडेंट डॉ. देवांशु जे पटेल का कहना है कि, “हमारे छात्रों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बेहतरीन कंपनियों में काम करना हमारे लिए निश्चित तौर पर गर्व का विषय है। विश्व की अग्रणी कंपनियों के लिए छात्रों के जीवन में प्रोफेशनल गुणो के विकास के लिए पारुल युनिवर्सिटी कटिबद्ध है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें