आईआईटी में बिना इंजीनियरिंग भी एमबीए में मिलेगा दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं है, तो भी आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कोर्स कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को यह मौका 20 साल बाद मिल रहा है।
आईआईटी रूड़की ने अपने मैनेजमेंट प्रोग्राम में नॉन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के दाखिले के लिए 20 साल बाद अपने दरवाजे खोले हैं। यानी अब अलग-अलग संकायों से स्नातक करने वाले भी आईआईटी रूड़की के एमबीए प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।
साल 1998 में आईआईटी रूड़की के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग ने ऐसा पहला बैच शुरू किया था। 1998-2000 बैच में कुल 57 स्टूडेंट्स थे, जिनमें से सात दूसरे देशों के थे। इस बैच में जहां 25 इंजीनियर थे, वहीं बाकी के 32 स्टूडेंट्स साइंस, मैनेजमेंट, कॉमर्स, आर्ट्स और फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, होम साइंस जैसे संकायों से स्नातक कर के आए थे। लेकिन इस बैच के बाद संस्थान ने नॉन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का दाखिला नहीं लिया।
ये भी पढ़ें : KBC में एक करोड़ रुपये के लिए अमिताभ ने पूछा ये सवाल, क्या आपको पता है जवाब?
IIT 20 साल बाद दोबारा क्यों शुरू कर रहा है पुराना नियम