युवाओ को विकसित भारत की यात्रा में निर्णायक भूमिका निभानी होगी
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थान न केवल शैक्षणिक विकास के लिए, बल्कि सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी जिम्मेदार हैं। शरमा ने कहा कि गोरेस्वर कॉलेज वर्षों से इस दायित्व को निभा रहा है। 2047 तक 'विकसित भारत' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर बात करते हुए, सरमा ने कहा कि इस 'अमृत यात्रा' में युवाओं को 'अमृत संतान' के रूप में निर्णायक भूमिका निभानी होगी।
उभरते विषय के साथ खुद को मजबूत करना होगा
उन्होंने कहा कि शिक्षा के पारंपरिक तरीके में बड़ा बदलाव आया है। छात्रों को उभरते विषयों के साथ खुद को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि एआई, क्वांटम फिजिक्स, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑगमेंटेड रियलिटी और डेटा एनालिटिक्स जैसे विषयों ने बदलाव और विकास की गति को तेज कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में शैक्षणिक संस्थानों में प्राप्त ज्ञान का पूरा लाभ उठाने के लिए, बाजार की मांगों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। सरमा ने उभरते रुझानों के साथ पाठ्यक्रम को अद्यतन करने पर भी जोर दिया ताकि छात्रों को लाभ मिल सके।